Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Dal Khalsa demand on sacrilege cases a panthic collective decision not Law should Be the Solution
{"_id":"69ce533556e40ddd840c1457","slug":"video-dal-khalsa-demand-on-sacrilege-cases-a-panthic-collective-decision-not-law-should-be-the-solution-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामलों पर दल खालसा की मांग: कानून नहीं, पंथक सामूहिक फैसला हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामलों पर दल खालसा की मांग: कानून नहीं, पंथक सामूहिक फैसला हो समाधान
Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:59 PM IST
Link Copied
दल खालसा ने बेअदबी के मामलों को लेकर आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून बनाने की बजाय पंथक स्तर पर सामूहिक फैसला लेने की मांग उठाई। संगठन के नेताओं ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और केवल कानून बनाकर इन्हें नहीं रोका जा सकता।
दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार ने 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें “गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2008” में संशोधन की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि सख्त कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि ऐसी घटनाओं को होने से पहले रोका जाए।
उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर पंथ में एकजुटता की कमी नजर आ रही है, जो चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए दल खालसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर सभी पंथक संगठनों को एक मंच पर लाकर सामूहिक निर्णय लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।