{"_id":"69c4c651ea9f468e0c0adc0a","slug":"video-dispute-follows-love-marriage-in-ajnala-allegations-of-vandalism-at-home-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में प्रेम विवाह के बाद विवाद, घर में तोड़फोड़ के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में प्रेम विवाह के बाद विवाद, घर में तोड़फोड़ के आरोप
अमृतसर के अजनाला के गांव तेड़ी में प्रेम विवाह को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद सामने आया है। आरोप है कि लड़का-लड़की ने परिजनों की सहमति के बिना शादी कर ली, जिसके बाद लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़के के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
पीड़ित परिवार के अनुसार, गुस्से में आए लड़की के परिजनों ने घर में दाखिल होकर सामान को नुकसान पहुंचाया और लाखों रुपये की संपत्ति तोड़ दी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घर में रखे कबूतरों को भी मार दिया गया। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं, लड़की के परिवार के सदस्य हीरा सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी एक बेटी की शादी चल रही थी, इसी दौरान लड़का दूसरी बेटी को भगाकर ले गया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ में शामिल नहीं हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।