{"_id":"6a65c786b2a713b088050d0e","slug":"video-electricity-employees-protest-over-da-demand-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: डीए की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: डीए की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने रविवार को अमृतसर के बिजली घर परिसर में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिमों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से लंबित डीए जारी करने में देरी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द बकाया डीए जारी करने, वेतन संबंधी मांगों का समाधान करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।