{"_id":"699be851ab637c4b5f09efac","slug":"video-mla-kuldeep-singh-dhaliwal-lashed-out-at-sukhbir-badal-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल पर बरसे विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला। धालीवाल ने कहा कि पंजाब को अब भाषणों की नहीं, ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर सिंह बादल को मंचों से बड़े-बड़े दावे करने के बजाय गुरुद्वारों की संपत्तियों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की गोलक को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।
धालीवाल ने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने लंबे समय तक पंजाब की राजनीति और धार्मिक संस्थाओं का अपने निजी हितों के लिए उपयोग किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की गोलक का रुख किसी एक परिवार की ओर होना सिख समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना था कि अकाली दल की नीतियों ने पंजाब को आर्थिक, सामाजिक और कानून-व्यवस्था के स्तर पर नुकसान पहुंचाया है।
गैंगस्टर मुद्दे पर धालीवाल ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के बयान केवल बोलने तक सीमित हैं। एक ओर गैंगस्टरों को खत्म करने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर उनके पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुआ जाता है। यह दोहरी नीति पंजाब को और नुकसान पहुंचाएगी।
धालीवाल ने दावा किया कि भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में फैले भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और अव्यवस्था की पूरी तरह सफाई करेगी।
अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी से जुड़े हालिया विवादों पर उन्होंने कहा कि सभी को कानून और मर्यादा के दायरे में रहकर अपनी बात रखनी चाहिए। यदि किसी के पास संपत्तियों या किसी घोटाले से जुड़े आरोप हैं तो उन्हें सबूतों के साथ सामने लाया जाए, केवल आरोप लगाकर संस्थाओं को बदनाम करना उचित नहीं है।
अंत में धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेगी और राज्य को साफ, सुरक्षित और न्यायपूर्ण बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।