{"_id":"699c36339e145ce64e012d3e","slug":"video-quarrel-over-setting-up-shop-in-narayangarh-vegetable-market-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नारायणगढ़ सब्जी मंडी में दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: नारायणगढ़ सब्जी मंडी में दो पक्षों में विवाद के बाद चले लाठी-डंडे
अमृतसर के नारायणगढ़ सब्जी मंडी क्षेत्र में फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर जांच शुरू कर दी है।
गुलशन कुमार और गुरजीत सिंह साई ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से आजाद रोड के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रवासी जतिंदर ने हाल ही में पास में दुकान लगानी शुरू की और वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जतिंदर ने करीब दस अज्ञात साथियों को बुलाकर तेजधार हथियारों से हमला कराया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने छेहरटा थाने में शिकायत दी है और उच्च अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।
वहीं प्रवासी जतिंदर ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह दो माह पहले ही वहां दुकान लगाने लगा था। उसका कहना है कि गुलशन और उसके भाई वाहन खड़े कर उसे परेशान करते थे। गाड़ी हटाने को कहने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
छेहरटा थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दरखास्तें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।