{"_id":"699c3652fb8880da5b072509","slug":"video-giani-ram-singh-spoke-on-the-sgpc-controversy-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: एसजीपीसी विवाद पर बोले ज्ञानी राम सिंह, पद छोड़ने के बाद बयानबाजी उचित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: एसजीपीसी विवाद पर बोले ज्ञानी राम सिंह, पद छोड़ने के बाद बयानबाजी उचित नहीं
दामदमी टकसाल से जुड़े ज्ञानी राम सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के बीच चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संत विहार, अमृतसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक पदों से जुड़े मुद्दे नए नहीं हैं और यदि कोई आपत्ति थी तो उसे पद पर रहते हुए ही उठाया जाना चाहिए था।
ज्ञानी राम सिंह ने कहा कि दरबार साहिब के हेड ग्रंथी की पदवी अत्यंत पवित्र है और सिख पंथ में इसका विशेष सम्मान है। उन्होंने कहा कि स्वयं उन्हें 11 वर्ष सेवा का अवसर मिला और हटाए जाने के बाद भी उन्होंने कभी संस्था की बदनामी नहीं की। उनका कहना था कि यदि 328 स्वरूपों, बंदी सिंहों या अन्य प्रशासनिक मामलों पर कोई आपत्ति थी तो उसे उसी समय सार्वजनिक किया जाना चाहिए था, भले ही पद छोड़ना पड़ता।
उन्होंने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन मर्यादा और सम्मान कायम रहना चाहिए। धार्मिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को संगत की ओर से मिलने वाली भेंट गुरु के खजाने में जमा कराना उनका कर्तव्य है। आपसी बयानबाजी से संस्थाओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।