सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   PRTC-Punjab Roadways casual workers protest in Amritsar

अमृतसर में पीआरटीसी-पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों का प्रदर्शन

Nivedita Nivedita
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:08 PM IST
PRTC-Punjab Roadways casual workers protest in Amritsar
पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अमृतसर में गेट रैलियां कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में यूनियन नेताओं ने बताया कि 28 फरवरी की हड़ताल के दौरान वे किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही निजी बसों का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि सरकारी विभाग में निजी बसों को शामिल करना सरकारी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को कमजोर करने के समान है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 27 और 28 फरवरी की रात को सरकार की ओर से राज्य और डिपो स्तर के कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में पंजाब के कई डिपो बंद हो गए थे। कर्मचारियों के अनुसार उनके कई साथियों पर धारा 307 समेत गंभीर मामले दर्ज कर करीब 20 कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया था। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ बैठक में आश्वासन दिया गया था कि हड़ताल समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर्मचारियों को रिहा कर दिया जाएगा और निलंबित कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाएगा। लेकिन अब तक कई कर्मचारी जेल में बंद हैं और जो रिहा हुए हैं उन्हें भी ड्यूटी पर नहीं लगाया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसपोर्ट सचिव के साथ होने वाली बैठक में कोई समाधान नहीं निकला तो 9 मार्च से पंजाब के 27 डिपो में चरणबद्ध तरीके से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने मांग की कि बर्खास्त कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए, आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही निजी बसों को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टी-20 सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया की जीत पर लखनऊ में लोगों ने मनाया जश्न

06 Mar 2026

Ujjain News: चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें

06 Mar 2026

Budaun: होली के बाद मौसम का बदला रंग, बदायूं में छाया कोहरा; देखें वीडियो

06 Mar 2026

VIDEO: रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों का आंदोलन समाप्त

06 Mar 2026

VIDEO: चरकुला नृत्य में चमके परंपरा के दीप, राधारानी की नानी के गांव मुखराई से जुड़ी है इस नृत्य की परंपरा

05 Mar 2026
विज्ञापन

कानपुर: पिपरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का हैंडपंप बना ठूंठ

05 Mar 2026

Jaisalmer News: सोनार किले में RSS प्रमुख करेंगे भव्य महोत्सव का शुभारंभ, 871 साल बाद पवित्र चादर का अभिषेक

05 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: सेमीफाइनल में इंडिया की जीत पर क्रिकेट फैंस ने मनाया जश्न

05 Mar 2026

VIDEO: टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, खुशी से झूमे प्रशंसक

05 Mar 2026

Video: चौक चौराहे पर भारत की जीत का जश्न मना लोगों ने टीम को दी बधाई

05 Mar 2026

Video: होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कवित्री शबीना अदीब ने सुनाई कविता

05 Mar 2026

Video: सम्मानित कवियों के साथ राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा व बीजेपी नेता अमित टंडन

05 Mar 2026

कानपुर: गहोई भवन में हर्षोल्लास से मनाई होली, पारंपरिक होली फाग का आयोजन

05 Mar 2026

कानपुर: एमराल्ड गार्डेन में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

05 Mar 2026

Bijnor: नगीना में अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

05 Mar 2026

Meerut: मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह, ज्वेलर्स को किया सम्मानित

05 Mar 2026

भीतरगांव में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

05 Mar 2026

गाजियाबाद फैक्ट्री में भीषण आग: मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, उठता रहा धुएं का गुबार

05 Mar 2026

कानपुर: पिपरा दूल मार्ग हुआ खस्ताहाल, बजरी में फिसल रहे वाहन

05 Mar 2026

कानपुर: सुरार गांव का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन हुआ जर्जर

05 Mar 2026

कानपुर: भीमसेन में कूड़े के ढेरों की बदबू से ग्रामीण हुए परेशान

05 Mar 2026

कानपुर: सुजानपुर गांव में सड़क पर गंदगी का पहरा, बदबू से जीना हुआ दूभर

05 Mar 2026

कानपुर: भीमसेन मार्ग किनारे गंदगी का अंबार, राहगीरों को हो रही परेशानी

05 Mar 2026

कानपुर: सरकारी विद्यालय का शौचालय हुआ दुरुपयोग, तालों में लगी जंग

05 Mar 2026

कानपुर: बाईपास सर्विस लेन पर गंदगी, कूड़े के ढेर बने मुसीबत

05 Mar 2026

Video: होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने कही ये बात

05 Mar 2026

Video: ईरान -इजराइल युद्ध को लेकर बीजेपी विधायक नीरज बोरा ने कही ये बात

05 Mar 2026

यदि ईरान-इस्राइल युद्ध लंबा खिंचता है तो अलीगढ़ में दाल बाजार पर पड़ेगा यह असर

05 Mar 2026

फरीदाबाद में एचबीएसई 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए पेपर पर विचार

05 Mar 2026

VIDEO: आलू की मंदी और कम पैदावार से किसान परेशान

05 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed