{"_id":"69b2404574104c72d605b29a","slug":"video-sgpc-demands-continuation-of-lpg-supply-for-sri-harmandir-sahibs-langar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी ने की श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर के लिए LPG सप्लाई जारी रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी ने की श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर के लिए LPG सप्लाई जारी रखने की मांग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारत सरकार से अपील की है कि श्री हरिमंदिर साहिब में चल रहे गुरु रामदास लंगर घर के लिए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई निर्बाध जारी रखी जाए। यह मांग इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण देश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर की गई है।
एसजीपीसी प्रबंधकों ने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब में रोजाना देश-विदेश से आने वाले करीब एक लाख श्रद्धालुओं को 24 घंटे गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाता है। इस कारण लंगर घर में बड़ी मात्रा में कमर्शियल एलपीजी गैस की आवश्यकता पड़ती है।
प्रबंधकों के अनुसार गुरु रामदास लंगर घर में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है। इसके अलावा पाइपलाइन के माध्यम से भी एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाती है।
एसजीपीसी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल गैस सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए केंद्र सरकार को इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि लंगर सेवा लगातार जारी रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।