{"_id":"6a605cff486467f09a0c1e3b","slug":"video-four-armed-masked-men-looted-three-kilograms-of-silver-from-a-jewelry-shop-in-moga-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में हथियारबंद चार नकाबपोशों ने ज्वेलर्स की दुकान से लूटी तीन किलो चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में हथियारबंद चार नकाबपोशों ने ज्वेलर्स की दुकान से लूटी तीन किलो चांदी
मोगा के कस्बा अजीतवाल में बेखौफ बदमाशों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया। हथियारों से लैस चार नकाबपोश युवकों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर करीब तीन किलो चांदी जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है, लूट ली और वारदात को अंजाम देकर सफेद रंग की वरना कार में फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। अजीतवाल स्थित ज्वैलरी शॉप के मालिक हरजिंदर सिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की वरना गाड़ी दुकान के बाहर आकर रुकी। कार में से चार युवक उतरे, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे। दुकान में दाखिल होते ही नकाबपोशों ने पिस्तौल और अन्य हथियार निकालकर हरजिंदर सिंह पर तान दिए। बदमाशों ने हरजिंदर को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों ने दुकान में रखी लगभग 3 किलो चांदी अपने कब्जे में ली और तुरंत बाहर खड़ी वरना कार में बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद हरजिंदर सिंह ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस इलाके में आने-जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों की वरना कार का सुराग लगाया जा सके और भागने के रूट का पता चल सके।
थाना अजीतवाल के पुलिस इंस्पेक्टर राज सिंह ने बताया कि सुनार हरजिंदर सिंह की दुकान से 3 किलो चांदी लूटे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।