{"_id":"6a5f88ddd6b70f0722034b81","slug":"video-mla-ajay-gupta-spoke-on-the-student-protest-at-jantar-mantar-saying-that-using-force-on-youth-is-against-democracy-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर बोले विधायक अजय गुप्ता, युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर बोले विधायक अजय गुप्ता, युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ
आम आदमी पार्टी (आप) के अमृतसर सेंट्रल से विधायक अजय गुप्ता ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और यह घटना देश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद की जाएगी।
अजय गुप्ता ने कहा कि छात्र महीनों मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनका भविष्य प्रभावित होता है। ऐसे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित सख्ती निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो भी इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को दर्शाते हैं।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए छात्र या उनके परिजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। गुप्ता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी देशभर के छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस दौरान विधायक ने पंजाब सरकार के 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड पहले किसी कारणवश कट गए थे, उनके लिए दोबारा कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोहल्ला क्लीनिक, महिला कल्याण योजनाओं, तीर्थ यात्रा योजना, सड़क सुरक्षा फोर्स और बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने पात्र लोगों से नए राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित कार्यालयों से संपर्क करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।