बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amidst the sanitation workers' strike in Moga, the Deputy Commissioner has issued strict orders; garbage will be cleared through alternative arrangements

मोगा में सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच डीसी के सख्त आदेश, वैकल्पिक व्यवस्था से उठेगा कूड़ा

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:51 PM IST
Amidst the sanitation workers' strike in Moga, the Deputy Commissioner has issued strict orders; garbage will be cleared through alternative arrangements
मोगा सफाई कर्मियों द्वारा सेवाएं स्थगित किए जाने से शहरों में कूड़ा न उठने की समस्या के बीच जिला मजिस्ट्रेट-सह-डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने हालात से निपटने के लिए अहम आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम, नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों, सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़ा उठाने और उसके वैज्ञानिक निपटान के निर्देश दिए हैं। डीसी ने पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 233/234 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी आदेशों में कहा है कि सभी शहरी निकाय अपने-अपने क्षेत्रों के वार्डों, बाजारों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े को ठेकेदार एजेंसियों, आउटसोर्स कर्मचारियों, किराये के वाहनों और मशीनरी अथवा अन्य विभागों के सहयोग से तुरंत उठाने की व्यवस्था करें। इस पर होने वाला खर्च संबंधित नगर निकाय के म्यूनिसिपल फंड से वहन किया जाएगा। आदेशों के अनुसार अस्पतालों, डिस्पेंसरी, स्कूलों, बाजारों, जल स्रोतों, नालियों और अन्य संवेदनशील स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा कम किया जा सके। डीसी ने सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पूरे जिले में युद्ध स्तर पर एंटी-लार्वा स्प्रे, नालियों और जल स्रोतों की क्लोरीनेशन कराने तथा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों और आईवी फ्लूड (ड्रिप) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एसडीएम और कार्यकारी अधिकारियों को प्रतिदिन कूड़ा उठाने की स्थिति, कवर किए गए क्षेत्रों और कानून-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने के आदेश दिए गए हैं। यह व्यवस्था सफाई सेवाएं सामान्य होने या अगले आदेश तक लागू रहेगी। डीसी सागर सेतिया ने कहा कि लंबे समय से कूड़ा नहीं उठने और मौजूदा मानसून के कारण मच्छरों व दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट तथा संबंधित सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शंभू बाॅर्डर पर किसानों के धरने से ट्रैफिक डायवर्ट, लालड़ू में लगी वाहनों की कतारें

21 Jul 2026

मोगा में रेलवे लाइन पर मिले अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, समाज सेवा सोसायटी ने कराया अंतिम संस्कार

Bilaspur: नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिलासपुर में निकाली जन आक्रोश यात्रा

21 Jul 2026

कानपुर: नरवल क्षेत्र में जल निकासी की खुली पोल, नौगवा गौतम गांव में मुख्य मार्ग पर भरा घुटनों तक पानी

21 Jul 2026

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में किसान नेता प्रिंस वड़ैच सहित कई किसानों हिरासत में लिया, स्थानीय प्रशासन ने की कार्रवाई

21 Jul 2026
विज्ञापन

दिल्ली कूच से पहले सोनीपत हाई अलर्ट पर, हल्दाना से कुंडली बॉर्डर तक पुलिस का कड़ा पहरा

21 Jul 2026

लखनऊ में गोमती नगर के विराज खंड में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश का पानी भरने से आवागमन में परेशानी

21 Jul 2026
विज्ञापन

मोगा के गांव डगरू के कई परिवार आदमी पार्टी में शामिल

कानपुर: 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, गेस्ट हाउस में चल रही थी ठगी की पाठशाला

21 Jul 2026

दिल्ली महापंचायत के लिए निकले पंजाब के किसानों को शंभू बाॅर्डर पर रोका

21 Jul 2026

दिल्ली कूच से पहले बहादुरगढ़ में पंजाब के किसानों की बसें रोकीं, विरोध में बाईपास पर लगाया जाम

यमुनानगर से ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली रवाना हुए किसान, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

21 Jul 2026

Solan Rain News: देर रात से बारिश, किसानों-बागवानों को फायदा; परवाणू-शिमला फोरलेन पर गिरे पत्थर

21 Jul 2026

दिल्ली कुछ कर रहे किसानों को पुलिस ने नेशनल हाईवे शाहाबाद पर रोका

21 Jul 2026

रायबरेली में बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, बुजुर्ग महिला की मौत

21 Jul 2026

VIDEO: गौरव पहलवान ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साथ खींचीं आठ गाड़ियां

21 Jul 2026

लखनऊ में थाने में सुनवाई नहीं हुई तो बीच हाईवे पर बैठा फौजी, जाम लगा तो जागी पुलिस, ले गई अपने साथ

21 Jul 2026

अमेठी में हाफ एनकाउंटर: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन साथियों सहित गिरफ्तार

21 Jul 2026

लखनऊ में सुबह-सुबह जोरदार बारिश, अलीगंज सेक्टर-क्यू समेत कई इलाकों में जलभराव

21 Jul 2026

लखनऊ में इंदिरा नगर के जैन मंदिर से घट यात्रा और सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

21 Jul 2026

VIDEO: भयानक हादसा...कैंटर में बुरी तरह फंस गई वरना कार, शव निकालने के लिए काटनी पड़ीं खिड़कियां

21 Jul 2026

नीट यूजी में AIR-2 लाने वाले पंशुल बंसल से मिले सीएम नायब सिंह सैनी

Mahakal Bhasma Aarti: गुप्त नवरात्रि में राम नाम के बेलपत्र व चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, दिए दिव्य दर्शन

21 Jul 2026

दिल्ली में देर रात हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

21 Jul 2026

सीज प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने रखा सीमेंट, वीडियो वायरल; रिपोर्ट तलब

20 Jul 2026

पुलिस छावनी में तब्दील रहा अमड़ा उपकेंद्र और तिराहा

20 Jul 2026

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में आंदोलन तेज, भाकपा (माले) ने किसानों के धरने को दिया समर्थन

20 Jul 2026

इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की गैलरी धंसी, कर्मचारी घायल

20 Jul 2026

भदोही में छात्राओं को लोक विधाओं के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

20 Jul 2026

3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और पुलिस-गार्डों के बीच धक्कामुक्की

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed