{"_id":"6a5f27df6268cdb37c0702c0","slug":"punjab-congress-crisis-rebellion-put-on-hold-for-now-baghel-summons-leaders-including-channi-warring-to-delhi-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Congress Crisis: बगावत पर फिलहाल विराम, भूपेश बघेल ने चन्नी-वड़िंग समेत नेताओं को दिल्ली बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Congress Crisis: बगावत पर फिलहाल विराम, भूपेश बघेल ने चन्नी-वड़िंग समेत नेताओं को दिल्ली बुलाया
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 21 Jul 2026 01:34 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत के बीच अचानक सन्नाटा पसर गया है। इस प्रकरण में प्रभारी भूपेश बघेल और संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल दोनों की अलग-अलग रिपोर्टें राहुल गांधी की टेबल पर हैं। राहुल इस मसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा भी कर चुके हैं, मगर कोई निर्णय लेने से फिलहाल परहेज किया जा रहा है। इसी बीच हाईकमान के आदेश पर अब प्रभारी बघेल ने मंगलवार को चन्नी, वड़िंग, रंधावा और सिंगला को दिल्ली बुलाया है। हालांकि दिल्ली में इस बैठक को पंजाब कांग्रेस की बगावत से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बैठक के दौरान इस मसले पर चर्चा भी हो सकती है मगर पार्टी सूत्र बताते हैं कि यह बैठक चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान को धार देने के लिए रणनीति बनाने के मकसद से बुलाई गई है। दरअसल, कांग्रेस ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार कमेटियों का गठन किया है। इनमें पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष, विजयइंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोआर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी व डॉ. अमर सिंह को मैनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस व्यवस्था में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को अध्यक्ष पद पर कायम रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।