{"_id":"69805f952d7d3d7ca004d1aa","slug":"farmer-leader-pandher-attacks-the-government-says-this-is-not-the-budget-of-the-common-people-but-of-the-corp-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान नेता पंधेर का सरकार पर हमला,बोले यह आम जनता का नहीं कॉर्पोरेट का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता पंधेर का सरकार पर हमला,बोले यह आम जनता का नहीं कॉर्पोरेट का बजट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Mon, 02 Feb 2026 01:56 PM IST
Link Copied
केंद्र सरकार के बजट को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता और किसानों के हित में नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां देश पर करीब 60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था, वह अब बढ़कर 225 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश की जीडीपी का 54 प्रतिशत घाटा इस समय सामने आ रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। किसान नेता ने कहा कि बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को बहुत कम प्राथमिकता दी गई है। खेती के लिए इस बार केवल 1 लाख 62 हजार 671 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक समय खेती पर बजट का हिस्सा करीब 14 प्रतिशत हुआ करता था, लेकिन अब यह घटकर केवल 2 प्रतिशत रह गया है। पंधेर ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसान और ग्रामीण भारत पीछे छूट गए हैं। सरवन सिंह पंधेर ने बजट को लेकर निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के लिए राहत देने वाला नहीं है, बल्कि बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के फायदे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।