{"_id":"699c3decf20ac37ff009d949","slug":"giani-raghubir-singh-responds-to-sgpc-notice-demands-for-summons-to-akal-takht-intensify-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी नोटिस पर ज्ञानी रघुबीर सिंह का जवाब, अकाल तख्त पर तलब की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी नोटिस पर ज्ञानी रघुबीर सिंह का जवाब, अकाल तख्त पर तलब की मांग तेज
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Mon, 23 Feb 2026 05:16 PM IST
Link Copied
श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार और श्री हरिमंदिर साहिब के मौजूदा मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जारी 72 घंटे के नोटिस का लिखित जवाब रविवार को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पहले उनके उठाए गए सवालों का जवाब दिया जाए, अन्यथा वे अंदर की पूरी सच्चाई संगत के सामने सार्वजनिक करेंगे। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा पंथक मर्यादाओं और परंपराओं का पालन किया है। नोटिस के जवाब में उन्होंने अपना पक्ष विस्तार से रखा है और उन्हें विश्वास है कि सच सामने आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था के भीतर कथित तौर पर अनियमितताएं हो रही हैं, जिन मुद्दों पर एसजीपीसी प्रधान स्वयं संगत से माफी मांग चुके हैं। ऐसे में सवाल उठाने वालों को नोटिस देना न्यायसंगत नहीं है। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एसजीपीसी में कथित भ्रष्टाचार और जमीनों के सौदों में पारदर्शिता की कमी के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अगले दिन कार्यकारी बैठक में उन्हें 72 घंटे का नोटिस जारी कर दिया गया। ज्ञानी रघुबीर सिंह का कहना है कि उन्हें नोटिस की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, क्योंकि उस समय वे पंजाब से बाहर थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास उठाए गए प्रत्येक मुद्दे से जुड़े दस्तावेज और प्रमाण मौजूद हैं। यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पंथक संस्थाओं की पवित्रता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए है। उन्होंने दोहराया कि यदि एसजीपीसी उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देती, तो वे सभी तथ्य संगत के समक्ष रखेंगे। साथ ही संगत से अपील की कि भ्रम की स्थिति न बनने दें और धैर्य बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।