{"_id":"6a7711093e1c2254910b6518","slug":"pakistani-drone-creates-stir-on-punjab-border-25-000-reward-for-capture-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से हड़कंप, पकड़वाने पर ₹25 हजार इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से हड़कंप, पकड़वाने पर ₹25 हजार इनाम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 08 Aug 2026 04:51 PM IST
Link Copied
सरहद पर हेरोइन-असलहा की खेप से लदे पाकिस्तानी ड्रोनों की भरमार को देखते हुए पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती गांवों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देता है या वह ड्रोन पकड़वाने में पुलिस की मदद करता है, तो उसे प्रति ड्रोन 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नए और पुराने तस्करों के साथ-साथ ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की गई है, जिनका पहले पाकिस्तान आना-जाना रहा है। इसी सूची के आधार पर संवेदनशील गांवों में पुलिस और बीएसएफ की टीमें घर-घर जाकर तलाशी ले रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पंजाब से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले कुछ समय से ड्रोन के जरिए हेरोइन और असलहा की खेप भेजने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अकेले फिरोजपुर पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में करीब 435 किलो हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एएनटीएफ, काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ द्वारा भी अलग-अलग अभियानों में हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।