{"_id":"69c65c678b4b4641310a6b1a","slug":"petrol-diesel-news-crowds-gathered-at-petrol-pumps-in-pathankot-rumours-caused-panic-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Petrol-Diesel News: पठानकोट में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों से मचा पैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol-Diesel News: पठानकोट में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों से मचा पैनिक
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 27 Mar 2026 04:01 PM IST
Link Copied
पंजाब के पठानकोट में पेट्रोल पंपों पर गुरुवार रात से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार सुबह भी हालात ऐसे ही बने रहे, जहां बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचे। अचानक बढ़ी इस भीड़ के चलते कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि यह स्थिति किसी वास्तविक कमी के कारण नहीं, बल्कि अफवाहों की वजह से पैदा हुई है। पंप मैनेजरों के अनुसार तेल कंपनियों की ओर से सप्लाई लगातार जारी है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ईंधन जमा न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।