{"_id":"698091fcbb90daf60f0d804f","slug":"punjab-weather-alert-yellow-alert-for-dense-fog-in-punjab-for-3-days-visibility-zero-due-to-rain-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Alert: पंजाब में 3 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट, बारिश से दृश्यता शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Alert: पंजाब में 3 दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट, बारिश से दृश्यता शून्य
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Mon, 02 Feb 2026 05:31 PM IST
Link Copied
पंजाब में घने कोहरे से अभी निजात नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को पंजाब में बारिश के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। अमृतसर में दृश्यता पूरी तरह शून्य रही, जबकि पटियाला में 10 मीटर और बठिंडा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता दर्ज की गई। बारिश के चलते पटियाला में 1.5 एमएम, पठानकोट में 1.0 एमएम और रूपनगर में 1.5 एमएम पानी बरसा। पंजाब में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो अब 8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। अमृतसर, जहां तापमान 5.9 डिग्री तक गिरा, सबसे ठंडा रहा। इस दौरान, फरीदकोट में 22.8 डिग्री के साथ उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, पटियाला का 10.2 डिग्री, और बठिंडा का 8.2 डिग्री रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।