{"_id":"69808de1254cd7593c027f33","slug":"video-union-budget-lays-a-strong-foundation-for-developed-india-said-avinash-rai-khanna-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव- अविनाश राय खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव- अविनाश राय खन्ना
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय बजट को समग्र विकास की दृष्टि से लाभकारी बताया है। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व राज्य सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने विशेष तौर पर शिरकत कर बजट संबंधी बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का आम बजट कृषि, शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर देने वाला है। इसमें युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों और गांव के विकास को तरजीह दी गई है। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास का मूल मंत्र है। खन्ना ने कहा कि यह बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला, रोजगार प्रदान करने वाला और विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।