{"_id":"6a142288233f98dd9c0f1420","slug":"video-1095-kg-of-heroin-seized-in-fazilka-four-accused-apprehended-including-one-with-a-hand-grenade-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का में 10.95 किलो हेरोइन बरामद, हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिल्का में 10.95 किलो हेरोइन बरामद, हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपी काबू
फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताश्दया कि जलालाबाद की पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बीएसएफ चौकी गट्टी बीसो से एसी मुकेश कुमार ने सूचना दी कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के पास सीमा से सटे खेतों में एक संदिग्ध बोरा पड़ा है।
डीएसपी जलालाबाद गुरसेवक सिंह को मौके पर बुलाया गया और बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बोरे से सफेद पारदर्शी पैकेटों में लिपटी हेरोइन की खेप बरामद हुई, जिसका कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान तीन आरोपियों—लखवीर सिंह उर्फ मंगा, गुरपिंदर सिंह उर्फ मन्ना और सुखविंदर सिंह उर्फ लब्बी—को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक और साथी सलीम का नाम उजागर किया, जो ग्रेनेड लाने के लिए उनके साथ अमृतसर गया था। पुलिस ने सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना अरनीवाला में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ पहले से ही पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।