Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Case registered against 10 undertrial prisoners at Faridkot Modern Jail; CCTV in high-security barracks also damaged.
{"_id":"6a72dc44f80c6ce4de07459c","slug":"video-case-registered-against-10-undertrial-prisoners-at-faridkot-modern-jail-cctv-in-high-security-barracks-also-damaged-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट मॉडर्न जेल में 10 हवालातियों पर केस, हाई सिक्योरिटी बैरक में CCTV भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट मॉडर्न जेल में 10 हवालातियों पर केस, हाई सिक्योरिटी बैरक में CCTV भी तोड़ा
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो अलग-अलग मामलों में थाना सिटी पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक मामले में जेल के अंदर से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि दूसरे मामले में हाई सिक्योरिटी जोन में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की घटना सामने आई है। जेल अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न बैरकों में सर्च अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ब्लॉक-5 की बैरक नंबर-14 में बंद हवालाती अर्पणप्रीत सिंह के पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में अर्पणप्रीत सिंह ने बताया कि इस मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैरक में बंद उसके साथ अन्य 8 हवालाती भी कर रहे थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने अर्पणप्रीत सिंह सहित योगेश शर्मा, हरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह (मोगा), मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू (फरीदकोट), मनप्रीत सिंह उर्फ गोलू (सोनीपत, हरियाणा), सतनाम सिंह, जसनप्रीत सिंह और सुखदीप सिंह (मोगा) के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।
दूसरे मामले में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने शिकायत दी कि हाई सिक्योरिटी जोन के ब्लॉक-बी की बैरक नंबर-16 में बंद हाई रिस्क हवालाती अनमोलप्रीत सिंह ने बैरक में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के प्रभारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।