{"_id":"69dba713bcf4d7595b0d0840","slug":"video-cm-mann-did-not-attend-state-level-nav-samvat-sammelan-in-pathankot-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में नव संवत समागम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम मान, सिसोदिया ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में नव संवत समागम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम मान, सिसोदिया ने संभाली कमान
आप के कार्यक्रम में काले कपड़े पहनने वालों को एंट्री नहीं मिली, जेब में रखे रूमाल भी चेक किए
गेट के बाहर ही काले कपड़े युवकों के बदलवाए, मुख्यमंत्री की जगह पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कार्यक्रम की कमान संभाली
सता की हवस में डूबे हुए फर्जी सनातनियाें से देश व खुद को बचाएं: मनीष सिसोदिया
पठानकोट के रामलीला ग्राउंड में नव संवत समागम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो केजरीवाल नहीं पहुंच पाए। उनकी जगह दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कार्यक्रम में शामिल होकर कमान संभाली। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क भी शामिल रहे। वहीं, कार्यक्रम में काले कपड़े पहन कर आए लोगों को बाहर ही रखा और कपड़े बदलवाकर उसके समारोह में शामिल होने दिया। जहां तक की पुलिस ने लोगों की जेबों में रखे रूमाल तक चेक किए कहीं काले रंग के तो नहीं। इससे कई लोग परेशान होते भी दिखे और ऐसी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। हालांकि उक्त समारोह में पहले मुख्यमंत्री मुख्य भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। लेकिन सीएम व केजरीवाल की कार्यक्रम में उपस्थिति नहीं दिखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।