{"_id":"69b66a25af490fa8c7018066","slug":"video-cricket-tournament-in-moga-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में क्रिकेट टूर्नामेंट, विधायक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में क्रिकेट टूर्नामेंट, विधायक ने किया उद्घाटन
मोगा में लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एडवोकेट अमित मित्तल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री विजय कुमार मित्तल की स्मृति में सीनियर क्रिकेट क्लब मोगा के सहयोग से 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया। मोगा के डीएम कॉलेज ग्राउंड में मैच शुरू होने से पहले मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर एडवोकेट अमित मित्तल ने बताया कि काम के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी है, चाहे कोई भी खेल क्यों न हो। उन्होंने कहा कि लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए वह हर साल अपने पिता स्वर्गीय विजय कुमार मित्तल की याद में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों का क्रिकेट टूर्नामेंट करवाते हैं। इस साल भी डीएम कॉलेज ग्राउंड में इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में मोगा जिले के साथ-साथ अन्य जिलों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। आज 15 मार्च को इंडियन स्पोर्ट्स क्लब मोगा और एडवोकेट स्पोर्ट्स क्लब मुक्तसर के बीच मैच खेला गया। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के मैच होंगे और फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को खेला जाएगा। इस टूनामेंट में सीनियर क्रिकेट क्लब मोगा के सारे मेंबरो ने संयोग दिया।इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट अमित मित्तल द्वारा अपने पिता की स्मृति में इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित करना सराहनीय पहल है। इससे लोगों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।