{"_id":"6a51b86de5b468b2090136c6","slug":"video-ferozepur-police-arrest-an-accused-wanted-in-12-cases-and-his-associate-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर पुलिस ने 12 मामलों में वांछित आरोपी व उसके साथी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर पुलिस ने 12 मामलों में वांछित आरोपी व उसके साथी को किया गिरफ्तार
फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आपराधिक मामलों में वांछित एक आरोपी साहिल और उसके साथी विशाल वासी हाऊसिंग बोर्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चोरी, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों में शामिल रहा है। साहिल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कुल 12 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ दो अन्य मुकदमों में पी.ओ. घोषित किए जाने की कार्रवाई भी चल रही थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान उससे अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।