{"_id":"6a745d6631a1c30ed80e442c","slug":"video-fire-safety-arrangements-in-ferozepur-civil-hospital-in-a-dismal-state-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर सिविल अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर सिविल अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था बदहाल
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों और आग बुझाने की व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। कई स्थानों पर लगाए गए फायर फाइटिंग सिस्टम में पाइप तक मौजूद नहीं हैं, जिससे आपात स्थिति में आग पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है। सबसे चिंताजनक स्थिति बच्चा वार्ड की है, जहां आग बुझाने का सिस्टम तो लगाया गया है, लेकिन अन्य आवश्यक अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में यदि आग जैसी कोई दुर्घटना होती है तो मौजूदा व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं होगी। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में लगे सभी अग्निशमन यंत्रों और फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्काल जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।