{"_id":"6a60bef9153307f4f0021dca","slug":"video-five-arrested-including-the-father-in-the-case-of-the-young-womans-murder-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह कराने वाली युवती की हत्या मामले में पिता समेत 5 गिरफ्तार, पति की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह कराने वाली युवती की हत्या मामले में पिता समेत 5 गिरफ्तार, पति की शिकायत पर हुई कार्रवाई
गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकदीप कौर की हत्या के मामले में कोटकपूरा सिटी पुलिस ने उसके पिता समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महकदीप ने करीब डेढ़ माह पहले परिवार की इच्छा के खिलाफ अपने ही गांव के जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
पुलिस के मुताबिक, दंपती ने सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। बाद में पंचायती समझौते के आधार पर दोनों गांव छोड़कर भाई रूपा में जगदीप की बहन के घर रहने लगे। 20 जुलाई को महकदीप की मां और भाई ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। रास्ते में ही परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को घेर लिया। जगदीप किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, जबकि महकदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कोटकपूरा में नेशनल हाईवे के पास खेतों में फेंक दिया गया। जगदीप के बयान पर पुलिस ने युवती के पिता वकील सिंह, ताया गुरप्रीत सिंह, चाचा सुखचैन सिंह, बुआ के बेटे दिलबाग सिंह और पिता के दोस्त सुक्खा सिंह को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।