{"_id":"6a6078ae92aadd36d90fb246","slug":"video-accident-in-pathankot-bus-runs-over-scooter-rider-two-killed-angry-mob-sets-bus-on-fire-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बस ने स्कूटी सवार को कुचला, दो युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बस ने स्कूटी सवार को कुचला, दो युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे 44 पर कौंतरपुर के पास एक प्राइवेट लग्जरी बस चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की माैके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने बस को आग लगा दी। बस में सवार यात्रियों ने काफी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
हादसे में मरने वालों की पहचान संजीव और अरुण कुमार के ताैर पर हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचित कर बस में लगी आग को काबू पाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस ने ओवर स्पीड स्कूटी सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस ने बस के मालिक, जो दिल्ली में रहते है, को सूचित कर पठानकोट के नंगलभूर पुलिस स्टेशन में पहुंचने के लिए कहा है। बस चालक को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।