{"_id":"6a5dfea82c8c85880d02dee8","slug":"video-kailash-kher-bhajans-enthralled-the-audience-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में ‘इक शाम भगवान शिव दे नाम’ का भव्य आयोजन, कैलाश खेर के भजनों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में ‘इक शाम भगवान शिव दे नाम’ का भव्य आयोजन, कैलाश खेर के भजनों ने बांधा समां
बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड, सेक्टर-2 में शनिवार शाम आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘इक शाम भगवान शिव दे नाम’ श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अनुपम संगम बन गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में प्रसिद्ध सूफी गायक एवं पद्मश्री सम्मानित कैलाश खेर ने अपने लोकप्रिय कैलासा बैंड के साथ भगवान शिव को समर्पित भजनों और सूफी संगीत की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
कार्यक्रम में कंडी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में शिव भक्त, श्रद्धालु और संगीत प्रेमी पहुंचे। बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। जैसे ही कैलाश खेर मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन और सूफी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।