{"_id":"69d721fed833feb5a4087c9a","slug":"video-main-accused-in-ferozepur-grenade-supply-case-arrested-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में ग्रेनेड सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में ग्रेनेड सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर स्टेट स्पैशल सेल ने सरहद पार से आए ग्रेनेड आगे सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को काबू किया है। उल्लेखनीय है कि मार्च माह में काउंटर इंटेलीजेंस ने फिरोजपुर-फरीदकोट रोड़ से स्कूटी सवार दो आरोपियों को दो ग्रेनेड संग काबू किया था। ये लोग पंजाब में विस्फोट कर माहौल खराब करना चाहते थे।
स्टेट स्पैशल सेल ने पकड़े जा चुके दो आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू व हरमंदर सिंह उर्फ निक्का की सूचना पर मुख्य आरोपी जोधा वासी तरनतारन को काबू किया है। जानकारों के मुताबिक जोधा के पास सरहद पार से ग्रेनेड पहुंचे थे। जोधा ने ही उक्त पकड़े जा चुके आरोपियों को दो ग्रेनेड दिए थे। इन्हीं ग्रेनेड से पंजाब में किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोट कर अमन-शांति भंग करनी थी। स्टेट स्पैशल सेल ने जोधा को अदालत में पेश कर पूछताछ वास्ते रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तस्करों को लालच देकर टिफिन बम और ग्रेनेड भेज कर पंजाब में विस्फोट करवा पंजाब की अमन-शांति भंग करवा रही है। फिरोजपुर के तस्करों को टिफिन बम भिजवा कर कुछेक साल पहले जलालाबाद की सब्जी मंडी में विस्फोट करवाया था। इसमें बम रखने वाला खुद मारा गया था, जबकि उसका साथी भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर टिफिन बम भी बरामद किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।