{"_id":"6855271eef7151af41048dfd","slug":"video-moga-cia-staff-arrested-three-drug-smugglers-with-heroin-and-mobile-phones-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सीआईए स्टाफ ने हेरोइन व मोबाइल फोन के साथ तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सीआईए स्टाफ ने हेरोइन व मोबाइल फोन के साथ तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के अमृतसर रोड से दिल्ली कॉलोनी जाने वाले सड़क से दबिश देकर पुलिस ने 1 किलो 270 ग्राम हेरोइन और 2 मोबाइल फोन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को बीते वीरवार को गश्त के दौरान एक खास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली कॉलोनी के पास तीन युवक — हुसनदीप सिंह (निवासी प्रीत नगर मोगा), गौतम (निवासी जीरा रोड मोगा), और आकाशदीप सिंह (निवासी फिरोजपुर) — हेरोइन बेचने का काम करते हे और अमृतसर रोड से दिल्ली कॉलोनी जाने वाले सड़क पर हेरोइन बेचने फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने उक्त स्थान पर रेड की और तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर 1 किलो 270 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आकाशदीप सिंह के ऊपर मोगा सिटी थाने में पास्को एक्ट के तहत एक मामला दर्ज। गौतम के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक जिला SAS नगर में मामला दर्ज। आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेंगे ताकि आगे की पूछताछ में और भी जानकारियां सामने लाई जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।