{"_id":"69aff990e57131e5ac0ea048","slug":"video-pandal-is-being-built-for-amit-shahs-farmers-rally-in-moga-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में अमित शाह की किसान रैली: 70 एकड़ में तैयार हो रहा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में अमित शाह की किसान रैली: 70 एकड़ में तैयार हो रहा पंडाल
मोगा के गांव किल्ली चाहला में 14 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के किसानों की एक विशाल रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इस रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रैली के लिए लगभग 70 एकड़ में बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 50 से 60 हजार लोग इस रैली में पहुंच सकते हैं।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग ने बताया कि 14 मार्च को मोगा की धरती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं और रैली की तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों में हेलीपैड, वेलकम कमेटी, वीआईपी पार्किंग, वीवीआईपी पार्किंग, वीवीआईपी ब्लॉक, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग मैनेजमेंट और शौचालय व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां अलग-अलग टीमों को सौंपी गई हैं।
डॉ. गर्ग ने कहा कि 14 मार्च की यह किसान रैली पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों की नींव साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा की लहर है, उसी तरह पंजाब में भी लोग डबल इंजन की सरकार देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली के प्रति पूरे पंजाब में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे। इनमें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, संगठन मंत्री श्रीनिवासलू और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत पार्टी की अन्य लीडरशिप किसानों को संबोधित करेगी।
डॉ. सीमांत गर्ग ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने से ही प्रदेश तरक्की कर सकता है और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, गैंगस्टर वारदातें और नशे की समस्या बढ़ रही है। इन सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए पंजाब में भाजपा की सरकार जरूरी है।उन्होंने मोगा जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे 14 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में किल्ली चाहला पहुंचकर किसान रैली को ऐतिहासिक बनाएं और देश के गृह मंत्री समेत अन्य नेताओं के विचार सुनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।