{"_id":"69d60be6980627bf5b026b00","slug":"video-police-detain-soi-leaders-gathered-to-gherao-cms-house-in-chandigarh-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव करने जुटे एसओआई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव करने जुटे एसओआई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिरोमणि अकाली दल की छात्र इकाई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पंजाब के छात्र नेता चंडीगढ़ में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए कूच किया।
पुलिस ने उन्हें सेक्टर 11 गुरुद्वारे के पास रोक लिया है। संगठन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ढिल्लों ने पुलिस से आग्रह किया कि वह शांतिपूर्वक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते हैं लिहाजा उन्हें आगे जाने दिया जाए।
प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद डीएसपी दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों से बात की। विद्यार्थी जिद पर अड़े है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ने जो बयान छात्र संगठन के खिलाफ दिया गया है वह पंजाब के नौजवान को बदनाम करने वाला है। यदि पुलिस विद्यार्थियों को आगे नहीं जाने देना चाहती तो मुख्यमंत्री को यहां बुला दिया जाए।
इसके बाद विद्यार्थियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने विद्यार्थियों को हिरासत में लिया और 11 और 26 के थाने में ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।