{"_id":"6a44aa4e9b7105a2a2020159","slug":"video-power-supply-disrupted-in-pathankot-residents-of-10-border-area-villages-voiced-their-protest-at-2-am-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बिजली सप्लाई ठप, बॉर्डर एरिया में 10 गांव के लोगों ने रात 2 बजे जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बिजली सप्लाई ठप, बॉर्डर एरिया में 10 गांव के लोगों ने रात 2 बजे जताया रोष
पठानकोट के बॉर्डर एरिया में देर रात गांव कोलियां में लोगों ने बिजली सप्लाई ठप होने के कारण बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ मंगियाल बिजली कार्यालय बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में 10 गांव के लोग मौजूद रहे। स्थानीय निवासी राममूर्ति ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार बॉर्डर एरिया में बिजली सप्लाई प्रभावित होने के कारण ना तो इसका हाल बिजली विभाग के अधिकारी,कर्मचारी कर पाए और ना ही मौजूदा सरकार के नेता उनकी इस समस्या तरफ ध्यान दे रहे हैं। बिजली सप्लाई दिन रात प्रभावित होने के कारण कहीं ना कहीं बिजली चोरी भी करवाई जा रही है। हो सकता है कि बिजली विभाग के अधिकारी बिजली सप्लाई क्रेशर संचालको या फिर अन्य क्षेत्रों में मुहैया करवा रहे हो। बरसात के मौसम, भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक बिजली विभाग के अधिकारियों की तानाश का संताप झेल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चल धरने में बिजली विभाग के किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों ने उनकी सुध नहीं ली। प्रदर्शनकारियो ने कहा कि अगर उनकी समस्या का हल जल्द नहीं निकला तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।