{"_id":"6880de5c66451b53c30ee70c","slug":"video-problems-of-railway-workers-are-not-being-resolved-in-firozepur-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में रेलकर्मियों की समस्याओं का नहीं हो रहा हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में रेलकर्मियों की समस्याओं का नहीं हो रहा हल
फिरोजपुर रेल डिवीजन के कर्मचारियों की तमाम मकान की समस्याएं हैं। जिन मकानों में रेल कर्मचारी रह रहे हैं उनकी हालत बहुत ही खस्ता है। संबंधित विभाग की तरफ से ना तो उनके मकानों की मरम्मत करवाई जा रही है और ना ही उन्हें कोई अच्छा मकान मुहैया कराया जा रहा है। इस संबंधी रेल अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्या सुनने वास्ते एक कैंप आयोजित किया लेकिन कैंप में भी कर्मचारी की समस्या का हल होता नजर नहीं आया। कई रेल कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें 2 साल से मकान मुहैया नहीं कराया जा रहा है। जिस कारण उन्हें प्राइवेट इलाकों में किराए का महंगा मकान लेकर रहना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों का यह कहना है कि उनके मकान टूटे हुए हैं पिछले 2 साल से शिकायत करते आ रहे हैं अभी तक कोई हल नहीं निकला है। यूनियन भी उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका रेल यूनियन से भी विश्वास खत्म हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।