{"_id":"6a4cdeafd7a028d59e064695","slug":"video-record-rail-transport-of-perishable-fruits-ferozepur-division-emerges-as-the-countrys-major-loading-hub-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेरिशेबल फलों की रिकॉर्ड रेल ढुलाई, फिरोजपुर मंडल बना देश का प्रमुख लोडिंग हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिशेबल फलों की रिकॉर्ड रेल ढुलाई, फिरोजपुर मंडल बना देश का प्रमुख लोडिंग हब
फिरोजपुर रेल मंडल पेरिशेबल फलों की रेल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों से अब एसएलआर के साथ-साथ वीपी के माध्यम से भी बड़ी मात्रा में फल देश के विभिन्न राज्यों में भेजे जा रहे हैं।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे की तेज, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा का लाभ अब छोटे व्यापारी भी उठा रहे हैं। वे बड़े व्यापारियों के साथ मिलकर अपनी फलों की खेप रेल मार्ग से देशभर के बाजारों तक भेज रहे हैं, जिससे उन्हें नए बाजार मिलने के साथ परिवहन लागत में भी कमी आई है।
जून 2026 के दौरान अमृतसर से चेरी और लीची की खेप बांद्रा टर्मिनस, सूरत और वडोदरा भेजी गई, जबकि लीची और नाशपाती हावड़ा (कोलकाता) रवाना की गई। लुधियाना से लीची बीना, भोपाल, बांद्रा टर्मिनस, पटना, सूरत, पुणे और कानपुर भेजी गई। वहीं, जालंधर सिटी से बीना, नागपुर और रायपुर के लिए भी फलों की खेप रवाना हुई।
आंकड़ों के अनुसार अमृतसर स्टेशन से एसएलआर और वीपी के माध्यम से 20,410 बॉक्स (309 टन) पेरिशेबल फलों की बुकिंग हुई। लुधियाना से 95 बॉक्स (1,630 किलोग्राम) और जालंधर सिटी से 515 बॉक्स (6,980 किलोग्राम) फलों की बुकिंग दर्ज की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सतत प्रयासों और व्यापारियों के बेहतर सहयोग से माल परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे फिरोजपुर मंडल देश के प्रमुख फल लोडिंग हब के रूप में तेजी से उभर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।