बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Road dilapidated by heavy vehicles; villagers of Belasariyana Patti Namnagar express outrage; demand repair of the Hajipur-village road and a ban on overloaded vehicles

भारी वाहनों से जर्जर हुई सड़क, बेलासरियाणा पत्ती नामनगर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; हाजीपुर-गांव मार्ग की मरम्मत और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:49 PM IST
Road dilapidated by heavy vehicles; villagers of Belasariyana Patti Namnagar express outrage; demand repair of the Hajipur-village road and a ban on overloaded vehicles
हाजीपुर से गांव बेलासरियाणा पत्ती नामनगर को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। वर्षों से मरम्मत के अभाव और लगातार ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों अजीत सिंह बिट्टू, मनोहर लाल, सुरेश कुमार साबी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। निर्माण सामग्री से लदे ओवरलोड भारी वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे सड़क तेजी से टूट रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं, वहीं वाहनों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, किसान और अन्य ग्रामीण जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे लंबा जाम भी लग जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से कई बार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मुकेरियां के एक्सियन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभाग की अनदेखी के कारण लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाजीपुर से बेलासरियाणा पत्ती नामनगर तक सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए। साथ ही इस मार्ग पर ओवरलोड और भारी वाहनों की आवाजाही को नियमानुसार नियंत्रित किया जाए, ताकि सड़क को और नुकसान से बचाया जा सके तथा भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना को रोका जा सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं करवाई गई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अजीत सिंह बिट्टू, सतीश कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार, जोगिंदर सिंह, रवी कुमार, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, साबी, गुरदयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालौन: सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई कार, हादसा सीसीटीवी में कैद

27 Jul 2026

Video: सोलन में गोरक्षा संगठनों की रैली, गोमाता के सम्मान और संरक्षण का दिया संदेश

27 Jul 2026

डीएम ने नहीं सुनी तो मुख्यमंत्री से मिलेंगे परिजन, कलाधाम सोसाइटी में गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत मामला

27 Jul 2026

सीवर ओवरफ्लो से लेकर पेयजल संकट तक कई समस्याएं बरकरार, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में एनआईटी-5 के लोग परेशान

27 Jul 2026

फरीदाबाद: राजकीय कन्या विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

27 Jul 2026
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्राम सभा में हंगामा, पंचायत प्रधान की पत्नी से हाथापाई का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

27 Jul 2026

उमस के बाद अलीगढ़ में शुरू हुई झमाझम बारिश

27 Jul 2026
विज्ञापन

Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

27 Jul 2026

वकील से अभद्रता के विरोध में पंंचकूला जिला बार एसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड

27 Jul 2026

Meerut: सदर में पांच युवक टहलते हुए आए, कन्फेक्शनरी के बाहर रखी क्रेट से दूध चोरी कर ले गए; वीडियो वायरल

27 Jul 2026

लखनऊ में आईआईएम के स्थापना दिवस पर अवनीश अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया से दूरी बनाने की दी सलाह

27 Jul 2026

कानपुर में बूंदाबांदी के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

27 Jul 2026

Sirmour: रानीताल पार्क में गिरा विशालकाय सफेदे का पेड़, HT लाइन टूटी; घंटों अंधेरे में डूबा इलाका

27 Jul 2026

Kangra: ज्वालामुखी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे ₹3,300 करोड़

27 Jul 2026

घरौंडा: मुख्य बाजार में चोरों का धावा, 6-7 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान किया चोरी

27 Jul 2026

MP: पेंशन की फाइल पर घूस का खेल! 4 हजार लेते ही लोकायुक्त के जाल में फंसा जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू

27 Jul 2026

नारनौल: ढाबे और गैस एजेंसी से तांबे की तार चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

संजय हत्याकांड मामले में मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

27 Jul 2026

सिविल लाइन से निकली भव्य गौ सम्मान यात्रा,गौ रक्षा का लिया संकल्प

27 Jul 2026

Kangra: गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग, राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

27 Jul 2026

Nahan Rain Update: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत; किसानों के खिले चेहरे

27 Jul 2026

बरनाला की घटना के विरोध में पंजाब बंद, जालंधर के स्कूलों में छुट्टी

27 Jul 2026

पद्मश्री और राष्ट्रपति से सम्मानित कलाकार भी बदइंतजामी से परेशान, कलाधाम में रहने वाले कलाकारों की सुनिए

27 Jul 2026

कारगिल विजय दिवस पर चार महिलाओं सहित 11 लोगों ने किया रक्तदान; VIDEO

27 Jul 2026

पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, डॉ.केएन पांडेय ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

27 Jul 2026

नव्या की स्मृति को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

27 Jul 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

27 Jul 2026

Bareilly: शहर के 'स्मार्ट वार्ड' में बंदरों का आतंक, जाम की समस्या से भी लोग परेशान

27 Jul 2026

देश-विदेश के 70 से अधिक साधक ले रहे प्रशिक्षण, VIDEO

27 Jul 2026

अमृतसर में नशा करने से रोकने पर पुलिसकर्मी पर हमला

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed