बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Trading mobile phones for the playing field: Village children in Darapur are turning towards sports, thanks to an initiative by the Sarpanch.

मोबाइल छोड़ मैदान की ओर, दारापुर के सरपंच की पहल से खेलों की ओर बढ़ रहे गांव के बच्चे

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:40 AM IST
Trading mobile phones for the playing field: Village children in Darapur are turning towards sports, thanks to an initiative by the Sarpanch.
आज के समय में जब कोई सरपंच चुना जाता है तो उसका पहला लक्ष्य गांव में सड़क, नालियां और अन्य विकास कार्य कराना होता है। मोगा का गांव दारापुर अपनी अनोखी सोच और पहल के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की महिला सरपंच मनदीप शर्मा और उनके पति दीप शर्मा जो कि जिला कॉर्डिनेटर हे नशा मुक्ति मंच के उन्होंने पारंपरिक विकास कार्यों से पहले गांव के बच्चों और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दी। उन्होंने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार और ग्राम पंचायत के सहयोग से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक खेल मैदान तैयार कराया। इस मैदान में गांव के करीब 100 बच्चे प्रतिदिन नियमित अभ्यास करते हैं, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ें और मोबाइल से दूरी बनाए रखें। इतना ही नहीं, करीब एक वर्ष पहले गांव में 50 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक जिम भी बनाया गया, जहां गांव के युवा निशुल्क व्यायाम करते हैं। इस जिम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। गांव की इस पहल को पंजाब में एक अनूठी मिसाल माना जा रहा है। यह संभवतः राज्य का पहला ऐसा गांव है, जहां विकास कार्यों से पहले नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई है। खेल प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए गांव में तीन प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही बच्चों को खेल की ड्रेस, जूते और प्रतिदिन पौष्टिक आहार भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की प्रतिभा के आड़े न आए। सरपंच के पति दीप शर्मा ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी के सरपंच बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले गांव की नई पीढ़ी और युवाओं को सही दिशा देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से ग्राम पंचायत ने करीब 25 लाख रुपये की लागत से एक खेल मैदान तैयार कराया, जहां आज गांव के लगभग 100 बच्चे नियमित रूप से फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैदान में आने वाले सभी बच्चे मोबाइल फोन से दूर रहकर खेलों में अपना समय दे रहे हैं। जब बच्चों के माता-पिता बताते हैं कि उनके बच्चे अब खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और अच्छी आदतें अपना रहे हैं, तो उन्हें बेहद खुशी होती है। उनका मानना है कि गांव की नई पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। दीप शर्मा ने आगे बताया कि पिछले साल करीब 50 लाख रुपये की लागत से गांव में एक आधुनिक जिम भी बनाया गया, जो पूरी तरह निःशुल्क है। गांव का कोई भी व्यक्ति यहां आकर व्यायाम कर सकता है। उन्होंने कहा कि गांव के युवा नशे से दूर रहकर अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं, जो गांव के लिए गर्व की बात है। उहोंने बताय की हमारे बड़े भाई जो कि एन आर आई जिन्होंने दिव्या ग्रेस फाउंडेशन चलाता हे उनका भी योगदान हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

तीन वर्षों से लगातार ढैंचा की खेती कर रहे किसान, VIDEO

01 Jul 2026

Meerut: सुबह से नहीं आई बिजली, माधवपुरम बिजलीघर पर लोगों का हंगामा

01 Jul 2026

सड़कों पर चलना दुश्वार, गड्ढा भरने का 420 सड़कें कर रहीं इंतजार; VIDEO

01 Jul 2026

दालमंडी में पांच मस्जिदों पर चला हथौड़ा, VIDEO

01 Jul 2026

सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO

01 Jul 2026

70 साल पुराने 20 से ज्यादा पुल-पुलियों पर दौड़ रही जिंदगी, रोज दो हजार लोगों का आवागमन; VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा की घटना के विरोध में मुगलसराय के अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी लिपिक के निलंबन की उठी मांग; VIDEO

01 Jul 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण पखवाड़े के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन, VIDEO

01 Jul 2026

अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

01 Jul 2026

Meerut: चार घंटे में कर दिया सिपाही की मां की हत्या का खुलासा

01 Jul 2026

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कानपुर पहुंचे

01 Jul 2026

अकराबाद में ट्रक से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

01 Jul 2026

गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

01 Jul 2026

श्रावस्ती: लाखों की जमीन हड़पने का आरोप, कार्रवाई के लिए टंकी पर चढ़ी महिला

01 Jul 2026

3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी

01 Jul 2026

गाजीपुर में 36,960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, VIDEO

01 Jul 2026

उपग्रह आधारित रोवर मशीन से होगी सटीक पैमाइश, VIDEO

01 Jul 2026

पगडंडी के रास्ते खेत पहुंचे डीएम, रोवर तकनीक से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ; VIDEO

01 Jul 2026

एसपी ने आधुनिक सर्विलांस कक्ष का किया शुभारंभ, VIDEO

01 Jul 2026

मतदेय स्थलों के संभाजन एवं संशोधन को लेकर एडीएम की बैठक, VIDEO

01 Jul 2026

मेन रोड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बदहाल हो गई, VIDEO

01 Jul 2026

Bharatpur News: परचून गोदाम में लगी भीषण आग, देखते ही देखते 30 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

01 Jul 2026

Chhatarpur News: घुवारा अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला, अस्पताल में तोड़फोड़ शासकीय दस्तावेज भी फाड़े

01 Jul 2026

Meerut: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेने वाले दरोगा को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

01 Jul 2026

Meerut: 10 चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पांच को अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन

01 Jul 2026

मासिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम में दी गई जानकारियां, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed