{"_id":"6a7c5d0f30dcf2fea002d942","slug":"video-troubles-mount-for-punjab-rice-mills-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के राइस मिलरों की बढ़ीं मुश्किलें, मिलिंग चार्ज बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के राइस मिलरों की बढ़ीं मुश्किलें, मिलिंग चार्ज बढ़ाने की मांग
पंजाब राइस मिल एसोसिएशन की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों के राइस मिलरों की अहम बैठक की गई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलरों ने सरकार की नीतियों और अपनी समस्याओं को लेकर मांगें रखीं। मिलरों का कहना है कि बिजली की बढ़ी दरों और मजदूरी खर्च के मुकाबले मिलिंग चार्ज पर्याप्त नहीं हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
जिला अमृतसर राइस शेलर मिल एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर सलवान ने बताया कि अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर में धान सरप्लस रहता है। इन जिलों की मंडियां पंजाब के अन्य क्षेत्रों की तुलना में करीब 15 से 20 दिन पहले शुरू हो जाती हैं। ऐसे में धान पहले ही दूसरे क्षेत्रों में चला जाता है और बाद में स्थानीय मिलरों को जरूरत के मुताबिक धान नहीं मिल पाता।
उन्होंने कहा कि आरओ प्रक्रिया और जगह की कमी के कारण भी मिलरों को परेशानी होती है। सरकार को बाहर के जिलों से धान मंगवाने का किराया और फिर चावल की बोरियों की आवाजाही का खर्च उठाना पड़ता है। मिलरों ने एक फीसदी ड्राई, बिजली बिलों में राहत और अन्य राज्यों की तर्ज पर मिलिंग चार्ज बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।