{"_id":"6a7c5d29671cfc22f90f668e","slug":"video-street-plays-organized-at-railway-stations-of-the-ferozepur-railway-division-under-the-har-ghar-tiranga-campaign-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
फिरोजपुर रेल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को रेलवे स्टेशनों पर मंडल के स्काउट एवं गाइड टीम ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। भारत सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्टेशन पर मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और रेल यात्रियों ने नाटक देखा और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुए। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अक्षय पठानिया, वाणिज्य निरीक्षक बलविंदर सिंह गिल और हित निरीक्षक राजेश बब्बर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नाटक के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने रेलकर्मियों, परिजनों, नागरिकों और विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।