{"_id":"6a7c5ede4999e8d72f0391ab","slug":"students-of-pggc-11-stage-protest-demanding-hostel-and-changing-rooms-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"PGGC-11 में छात्राओं का प्रदर्शन, हॉस्टल और चेंजिंग रूम की मांग को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGGC-11 में छात्राओं का प्रदर्शन, हॉस्टल और चेंजिंग रूम की मांग को लेकर उठाई आवाज
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 12 Aug 2026 05:24 PM IST
Link Copied
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में विद्यार्थियों ने हॉस्टल और चेंजिंग रूम की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि सेक्टर-11 कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बजाय उन्हें सेक्टर-10 स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में हॉस्टल दिया जा रहा है। इससे छात्राओं को कॉलेज और हॉस्टल के बीच बार-बार आना-जाना पड़ता है। विद्यार्थियों के मुताबिक, छात्राओं को दिन में करीब चार बार कॉलेज और हॉस्टल के बीच यात्रा करनी पड़ती है, जिससे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने एक अन्य समस्या भी उठाई। उनका कहना है कि प्रैक्टिस के बाद कपड़े बदलने के लिए कॉलेज परिसर में उचित चेंजिंग रूम की सुविधा नहीं है। कॉलेज में जो चेंजिंग रूम मौजूद है, उसे भी बंद रखा गया है। इससे छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि कॉलेज परिसर में ही छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाए और बंद पड़े चेंजिंग रूम को जल्द खोला जाए। उनका कहना है कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।