{"_id":"6a7c56fed4831ba1d1021721","slug":"rebellion-rages-within-punjab-bjp-delhi-summons-kewal-singh-dhillon-preparing-to-contest-117-seats-alone-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब BJP में बगावत के सुर! दिल्ली में केवल सिंह ढिल्लों को तलब किया, 117 सीटों पर अकेले चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब BJP में बगावत के सुर! दिल्ली में केवल सिंह ढिल्लों को तलब किया, 117 सीटों पर अकेले चुनाव की तैयारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 12 Aug 2026 04:50 PM IST
Link Copied
पंजाब भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के बाद बगावती सुर उठे हैं। जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों से पुराने और वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी है। दिल्ली ने इस पूरे मामले में सीधे हस्तक्षेप किया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को दिल्ली बुलाया गया है। उन्हें संगठन में बढ़ते असंतोष को तत्काल नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा संगठनात्मक संकट नहीं बनने देना चाहता। प्रदेश नेतृत्व को नाराज नेताओं से संवाद बढ़ाने को कहा गया है। सभी पक्षों को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम करने के संकेत दिए गए हैं। ढिल्लों के पार्टी इस्तीफे देने वालों को दोबारा संगठन से जोड़ना चाहती है। होशियारपुर, लुधियाना, फरीदकोट, खन्ना, मुक्तसर और संगरूर में विरोध शांत करना प्राथमिकता है। सुखमिंदर ग्रेवाल और मनिंदर सिंह के इस्तीफों से नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है। होशियारपुर में 111 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे दिए हैं। भाजपा नेतृत्व के सामने पुराने और टकसाली नेताओं की नाराजगी सबसे संवेदनशील मुद्दा है। इन नेताओं का आरोप है कि संगठनात्मक नियुक्तियों में उनकी अनदेखी की जा रही है। नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थिति संभालने के तहत हाईकमान अब वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेना चाहता है। उन्हें यह संदेश दिया जाएगा कि पार्टी में उनकी भूमिका और सम्मान बरकरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।