{"_id":"69130d19e4260e935201fb28","slug":"video-two-accused-arrested-with-four-pistols-magazines-and-cartridges-in-ferozepur-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में चार पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में चार पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। तलाशी दौरान उनसे चार ग्लाक पिस्तौल, चार मैगजीन व चार कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी अवैध असलहा बेचने का धंधा करते हैं। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रूहेला हाजी, ममदोट, फिरोजपुर और विक्रमजीत सिंह निवासी गांव जल्ला लक्खा के हिठाड़, जलालाबाद, फाजिल्का के तौर पर हुई है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सदर जीरा पुलिस टी प्वॉइंट जीरा के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो आरोपी इस समय बस्ती बूटे वाली के श्मशान घाट में बैठे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी दौरान 9 एमएम की चार पिस्तौलें, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों के पाकिस्तानी तस्कर सिकंदर के साथ अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान से सिकंदर भारत में इनके पास विदेशी हथियार भेजता था। ये आगे अपने साथियों को सप्लाई करते थे। इनका नेटवर्क पुलिस ने तोड़ा है और इनके अन्य साथियों की जानकारी भी मिली है। उनकी टीम विभिन्न जगहों पर दबिश देकर उनके साथियों को काबू कर रही है और उनके साथियों से भी काफी विदेशी हथियार मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।