{"_id":"6913088c03e96d1d3901505e","slug":"video-two-drug-smugglers-arrested-with-500-grams-of-heroin-and-a-motorcycle-in-moga-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 500 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में 500 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मोगा CIA स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 500 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी (डी) सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि सोमवार को मोगा सीआईए पुलिस पार्टी मोगा-कोटकपूरा पुल के नीचे गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिलPB-46-AM-4143पर सवार होकर मोगा की दिल्ली कॉलोनी गेट के पास खड़े हैं, जिनके पास भारी मात्रा में हेरोइन है और वे ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर जाकर घेराबंदी की और दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योधा सिंह और कोमल सिंह, निवासी जिला तरन तारन, के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोगा में हेरोइन सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय मोगा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उनका रिमांड लेकर आगे की जांच में और खुलासे करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।