{"_id":"69ad55d2bb9dfb24900a72cd","slug":"video-two-youths-from-uk-uae-and-philippines-handlers-arrested-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूके, यूएई व फिलीपींस हैंडलर्स के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूके, यूएई व फिलीपींस हैंडलर्स के दो युवक गिरफ्तार
संगठित अपराध पर वार करते हुए जिला पुलिस ने यूके, यूएई व फिलीपींस हैंडलर्स के इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से पांच 7.65 एमएम के देसी पिस्तौल, 5 मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों युवक पहली खेप ही देने जा रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। जबकि इनमें एक नाबालिग है।आरोपी की पहचान अजय कुमार निवसी महिराजवाला थाना लोहियां जिला जालंधर के तौर पर हुई है। थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने खुलासा करते हुए बताया कि एसपी-ड प्रभजोत सिंह विर्क, डीएसपी-एनडीपीएस सुखपाल सिंह और सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई रमन कुमार पर आधारित टीम ने दो मार्च को गश्त के दौरान अजय कुमार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया था। जिस संबंधी थाना सदर कपूरथला में असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे पूछताछ में तीन मार्च को इसके दूसरे नाबालिग साथी को काबू करके उससे चार 7.65 एमएम पिस्टल व अन्य सामान बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिये दोनों यूके, यूएई व फिलीपींस में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में आए और मोटे पैसे के लालच में दोनों उनके झांसे में फंस गए और 87 हजार रुपये खर्च करके मध्यप्रदेश में किसी अज्ञात व्यक्ति से पांचों पिस्टल लेकर आए थे। जिन्हें आगे किसी को सप्लाई किया जाना था। जिससे जिला जालंधर के शाहकोट, लोहियां, जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी व कपूरथला में फायरिंग व रंगदारी की वाjदातों को अंजाम दिया जाना था, लेकिन सीआईए की पुलिस न इन्हें पहले ही दबोच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।