{"_id":"6a04602c1f6a7d265409d280","slug":"video-bjp-councillor-in-jalandhar-receives-threats-on-social-media-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में भाजपा पार्षद को सोशल मीडिया पर धमकियां, गालियां और लाइव वीडियो के जरिए छवि खराब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में भाजपा पार्षद को सोशल मीडिया पर धमकियां, गालियां और लाइव वीडियो के जरिए छवि खराब करने का आरोप
बस्ती गुजा इलाके से भाजपा पार्षद तलविंदर सिंह सोई ने सोशल मीडिया पर गालियां देने, धमकियां देने और मानहानिकारक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई है। पार्षद ने विशाल सभरवाल निवासी विर्दी कॉलोनी और नवदीप जोरेवाल निवासी डॉ. अंबेडकर नगर, बस्ती गुजां के खिलाफ शिकायत देते हुए दोनों पर सख्त कार्रवाई और केस दर्ज करने की मांग की है। पार्षद तरविंदर सिंह सोई का आरोप है कि विशाल सभरवाल ने फेसबुक पर लाइव आकर उनके और उनकी टीम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और झूठे व निराधार आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वीडियो का मकसद उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करना है।पार्षद के अनुसार, आरोपी पिछले 2-3 दिनों से लगातार लाइव होकर उनके खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा है और टीम के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहा है।सोई ने साफ कहा कि विशाल किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं है और उनका उसके साथ कोई निजी विवाद भी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके खिलाफ इस तरह की भाषा और आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के समय वह दिल्ली में मौजूद थे और वापस लौटने के बाद पूरी बात का पता चला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।