{"_id":"6995c390c635e579f00e7806","slug":"video-jalandhar-police-recovered-50-lost-mobile-phones-and-returned-them-to-their-original-owners-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 50 गुम मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 50 गुम मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए
पुलिस-जनता के बीच भरोसा मजबूत करने की दिशा में पंजाब पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना साइबर क्राइम के माध्यम से 50 गुम और खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर के निर्देशों पर एडीसीपी (ऑपरेशंस) विनीत अहलावत और एसीपी (साइबर क्राइम) संजय कुमार की अगुवाई में की गई। इस विशेष अभियान में साइबर क्राइम थाना और टीएसएस के आईटी स्टाफ ने डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल फोनों के आईएमईआई नंबरों की ट्रैकिंग की। पूरी जांच और सत्यापन के बाद अलग-अलग ब्रांड के ये मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 200 से अधिक मोबाइल फोन रिकवर कर नागरिकों को लौटाए जा चुके हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस पूरी प्रक्रिया में सीईआईआर पोर्टल की अहम भूमिका रही, जो भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने, दुरुपयोग रोकने और आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग के जरिए बरामदगी को आसान बनाता है।मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर कार्यशैली की खुलकर सराहना की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल या नजदीकी थाने/सांझ केंद्र में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मदद मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।