{"_id":"69956fcf2319a543fd047807","slug":"video-threatening-calls-started-coming-as-soon-as-the-marriage-was-fixed-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी तय होते ही आने लगे धमकी भरे कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। थाना सदर क्षेत्र निवासी युवक के भाई ने अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर के बिंदु कटरा क्षेत्र निवासी क्षितिज ने पुलिस को बताया कि उनके भाई निकेत का विवाह ग्रामीण क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। 28 जनवरी और 8 फरवरी को रोका की रस्म हो चुकी है और जल्द विवाह होने वाला है। 4 फरवरी को भाई के मोबाइल पर एक अंजान नंबर, जिसका नाम ट्रू कॉलर पर शिवा यादव दिख रहा था, से तीन बार कॉल आई और कॉल करने वाले ने शादी करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। इसके बाद 11 फरवरी को उनके मोबाइल पर इसी तरह एक नंबर से काॅल आई। लड़की के भी जान से हाथ धोने की धमकी दी। इसके बाद 15 फरवरी को फिर लगातार उसी नंबर से कॉल आ रही है। पीड़ित ने कॉल की रिकार्डिंग के साथ पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।