Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
The saint community expressed outrage over the stone-pelting at Devi Talab Temple during the 'Shukrana Yatra' led by the North in-charge and submitted a complaint to the Police Commissioner
{"_id":"6a71aeeeef938be40c0530e2","slug":"video-the-saint-community-expressed-outrage-over-the-stone-pelting-at-devi-talab-temple-during-the-shukrana-yatra-led-by-the-north-in-charge-and-submitted-a-complaint-to-the-police-commissioner-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप नॉर्थ प्रभारी की शुक्राना यात्रा दौरान देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी पर संत समाज का फूटा गुस्सा, पुलिस कमिश्नर को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नॉर्थ प्रभारी की शुक्राना यात्रा दौरान देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी पर संत समाज का फूटा गुस्सा, पुलिस कमिश्नर को सौंपी शिकायत
आम आदमी पार्टी के नॉर्थ प्रभारी और मेयर वनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर विवाद गहरा गया है। घटना के विरोध में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा कथित पत्थरबाजी, हंगामा और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं न केवल धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन हैं, बल्कि सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती हैं। संत समाज ने मांग की कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ाई जाए।
वहीं पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शिकायत मिलने के बाद भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।