बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon submerged after 15 minutes of rain; drainage system exposed.

15 मिनट की बारिश में डूबा जगराओं, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

Nivedita Nivedita
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:45 PM IST
Jagraon submerged after 15 minutes of rain; drainage system exposed.
जगराओं में बुधवार को हुई महज 15 मिनट की बारिश ने नगर काउंसिल की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें और गली-मोहल्ले पानी से लबालब भर गए। स्कूलों की छुट्टी के समय हुई बारिश के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूलों से बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों ने नगर काउंसिल और जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि शायद जगराओं देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां 15 मिनट की बारिश में ही सड़कें और गली-मोहल्ले स्विमिंग पूल का रूप ले लेते हैं। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी इतना भर गया कि दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। कई अभिभावक अपने वाहनों पर बच्चों को लेने में असमर्थ रहे, जबकि छोटे-छोटे बच्चे घुटनों तक भरे पानी में पैदल घर जाने को मजबूर हुए। कुछ बच्चे पानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशते नजर आए। शहर के माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने भी भारी जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। वहीं हर साल की तरह सब्जी मंडी रोड, कमल चौक और कुक्कड़ चौक समेत कई प्रमुख सड़कें पानी से लबालब भर गईं। इससे नाराज लोगों ने नगर कौंसिल, नेताओं और पार्षदों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। चार-चार फुट चौड़े नाले और छप्पड़ हुए गायब स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर काउंसिल कार्यालय से डिस्पोजल रोड तक दोनों ओर पहले चार-चार फुट चौड़े खुले नाले बने हुए थे। इसके अलावा शहर में कई बड़े छप्पड़ (तालाब) भी थे, जहां बारिश का पानी एकत्र होता था। समय के साथ ये नाले बंद हो गए और कई छप्पड़ों पर कथित रूप से कब्जे हो गए, जिससे पानी की निकासी का प्राकृतिक तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों का कहना है कि यदि पुराने छप्पड़ों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और बंद पड़े नालों को दोबारा खोला जाए तो शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनाज मंडी के बड़े नाले, जो सीधे डिस्पोजल तक जाते थे, अब या तो खत्म हो चुके हैं या मलबा डालकर बंद कर दिए गए हैं। नगर काउंसिल द्वारा दोबारा बनाए गए कुछ नालों में भी लोगों ने मलबा डाल दिया, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। बारिश के बाद सामने आए हालात ने एक बार फिर नगर काउंसिल की तैयारियों और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने और अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कन्नौज: अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल और दो गिरफ्तार

29 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती थीम पर सजी ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक मनोरंजन सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

29 Jul 2026

Meerut: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अन्य भाजपाई

29 Jul 2026

Madhya Pradesh: जन्म से जुड़े जुड़वां मासूमों को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी रही सफल

29 Jul 2026

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

29 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: बरेली में पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित

29 Jul 2026

Ujjain: गुरु पूर्णिमा पर भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर सूर्य, चंद्रमा से किया दिव्य श्रृंगार

29 Jul 2026
विज्ञापन

अयोध्या: गुरु पूर्णिमा पर सरयू स्नान शुरु, राम मंदिर में दर्शन करेंगे भक्त, लोगों ने किया दान भी

29 Jul 2026

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026

फरीदाबाद की हैंडबाल टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

28 Jul 2026

Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

28 Jul 2026

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed