Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Health Minister, Arriving in Patiala, Says Even Remote Villages Will Be Connected to Highways
{"_id":"69ba6c56e36937ce1d074d4a","slug":"video-health-minister-arriving-in-patiala-says-even-remote-villages-will-be-connected-to-highways-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बोले दूर-दराज के गांव भी हाईवे से जोड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बोले दूर-दराज के गांव भी हाईवे से जोड़े जाएंगे
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नाभा रोड व सरहिंद रोड स्थित गांवों में 70 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही जो गांव हाईवे से अंदर की तरफ पड़ते हैं, उन्हें भी अच्छी सड़कें बनाकर हाईवे से जोड़ा जा रहा है। डॉ. बलबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व बहुत ईमानदार है, जिसकी वजह से लगातार ग्रांट जारी करके विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. बलबीर ने कहा कि कोई भी डॉक्टर यह नहीं चाहता कि उसका ऑपरेशन फेल हो जाए; डॉक्टर हमेशा मरीज को ठीक करने में अपनी पूरी जान लगा देता है। साथ ही, सरकारी अस्पतालों में सिक्योरिटी गार्ड्स और अस्पताल प्रशासन द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार के बारे में डॉ. बलबीर ने कहा कि सरकारी अस्पताल की सुरक्षा एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी को सौंपी गई है, लेकिन इसके बावजूद अगर कोई दुर्व्यवहार करता है, तो उसकी लिखित शिकायत दी जानी चाहिए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।