Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Dharamkot police arrested the murder accused and recovered the weapon
{"_id":"69905133dda308b1aa01f2ce","slug":"video-dharamkot-police-arrested-the-murder-accused-and-recovered-the-weapon-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मकोट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मकोट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
धर्मकोट के अंतर्गत गांव कैलां में 10 फरवरी की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर, दो खोखे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक भरपूर सिंह को घर की रसोई में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।
मामले की जांच कर रहे डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद 13 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पंजाब पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।